Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
रायगढ़- जान जोखिम में डालकर स्कूल आने को मजबूर छात्र
Raigarh, Students forced ,school risking

रायगढ़।ओडिशा सीमा से सटे हमीरपुर ग्राम पंचायत में निवासरत स्कूली छात्र रायगढ़-पाॅली हमीरपुर मार्ग पर नो एंट्री का सही ढंग से पालन नही होने के कारण जान जोखिम में डालकर स्कूल आने को मजबूर हैं।छात्रों व छात्राओं को भारी वाहनों व भारी डस्ट के बीच सायकल या पैदल स्कूल आना पड़ रहा है। जिससे हर समय उनकी जान पर खतरा मंडराते रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले में जरूरी पहल करने की मांग उठाई है।

 

हमीरपुर ग्राम पंचायत हमीरपुर में संचालित प्राथमिक विद्यालय में 125 बच्चे, मिडिल स्कूल में 80 बच्चे, हायर सेकेण्डरी स्कूल में 280 बच्चे व आंगनवाड़ी में 20 बच्चे प्रति दिन मुख्य मार्ग से स्कूल आते हैं। खुरुषलेगा, बिजना, भगोरा, जोबरोपाली, गौर बहरी से सायकल अथवा पैदल यात्रा कर अपने समय में निकलते हैं। रास्ते में सैकड़ों कोयले से लोड ट्रेलर वाहन चालक तेज गति से इस रास्ते से गुजरते रहते हैं।इनके बीच छात्रों व छात्राओं को जान जोखिम में डालकर कर आना पड़ता है।

यहां बार्डर से हमीरपुर पाली घाट तक धूल का बवंडर रहता है। स्कूल समय में नो एंट्री खुरूष लेगा में लगता है,रोड की सफाई की जाती हैं। डस्ट की रोक थाम के लिए पानी डाला जाता है, गार्ड भी नियुक्ति किया गया है। लेकिन हमीरपुर क्षेत्र वासी खासकर स्कूली छात्र इन मूलभूत सुविधा से वंचित रह जाते हैं।

विगत 1 माह में 16 जनवरी को बाबा मेला के दौरान एवं 05 फरवरी को एक बाइक सवार भारी वाहनों की चपेट में आकर जान गवा चुके हैं। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीण जनता ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व में जिला प्रशासन रायगढ़ के द्वारा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में हमीरपुर ओडिशा राज्य के सीमा में होने के कारण अंतरराज्य चेक पोस्ट हमीरपुर में खोला गया है ।यहां पुलिस स्टाफ नियमित रूप से नही रहने से नाम का रह गया है।

नागरिकों ने मांग की है कि नो एंट्री समय सुबह 9 बजे से 10 बजे तक अपरान्ह बजे से 4 ,30 तक में भारी वाहन को बंद किया जाए। शनिवार को सुबह पाली में स्कूल संचालित होने के कारण 7 से 8 बजे व दोपहर 11,30 से 12,30 तक नो एंट्री लगाने की जरूरत है।

MadhyaBharat 7 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.