Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दिल्ली से आए हत्यारों ने पुलिस से बचने के लिए 2 मंजिल से छलांग लगा दी
 हत्यारों ने पुलिस से बचने के लिए 2 मंजिल से छलांग लगा दी

आये दिन हत्या और चोरी के मामले सामने आते रहते हैं,दिल्ली में हत्या कर मध्यप्रदेश में फरारी काट रहा आरोपी पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में दो मंजिला इमारत से कूद गया। पत्थर पर गिरने से उसका सिर फूट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में छिपे हुए थे। यहां वे एक होटल में ठहरे हुए थे। गुरुवार शाम तीनों जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचे, तभी दिल्ली पुलिस ने लोकल मांधाता पुलिस के साथ रेड की। आरोपियों में एक नाबालिग है। जब ओंकारेश्वर में इन आरोपियों की धरपकड़ चल रही थी, तो स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस के साथ मारपीट कर डाली। उन्हें लगा कि वे बदमाश हैं और किसी सज्जन को पकड़कर वारदात कर रहे हैं। गलतफहमी के चक्कर में एक पुलिसकर्मी को लोगों ने पीट दिया।दिल्ली पुलिस की टीम मांधाता थाने के टीआई बलजीत सिंह के साथ पुराने पुल के पास ओंकारेश्वर मंदिर की तरफ पहुंची। दिल्ली में हत्या कर भागे आरोपी शाहदरा (दिल्ली) निवासी मोहित ठाकुर, अभिषेक ढकोलिया और 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की लोकेशन ओंकारेश्वर में मिली थी। खुफिया पुलिस से सूचना मिली थी कि तीनों ओंकारेश्वर में पिछले एक सप्ताह से छिपे हैं।पुलिस टीम सूचना पर पुराने पुल और मंदिर के आसपास की होटल में छानबीन कर रही थी, तभी आरोपी अभिषेक पुल के पास अग्रवाल की जिम से निकलते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर अभिषेक को दबोच लिया। जिम की दूसरी मंजिल पर खड़े मोहित और एक अन्य नाबालिग आरोपी ने पुलिस को देखा, तो वे भागने लगे। मोहित को लगा कि वह नीचे सीढ़ियों से निकलेगा तो पुलिस पकड़ लेगी, इसलिए उसने दूसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी।

 

MadhyaBharat 10 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.