Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मेरे हर ट्वीट पर नजर रख रही हैं कांग्रेस-रमन सिंह
मेरे हर ट्वीट पर नजर रख रही हैं कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में राजनितिक सरगर्मी तेज हो गई है,रमन सिंह लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहे है। डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। गुरुवार को शहर के सनसिटी स्थित अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के झीरम घाटी हमले को लेकर NIA की जांच पर दिए गए बयान पर निशाना साधा। साथ ही दूसरे मुद्दों पर भी कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया।झीरम घाटी हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि 25 मई 2013 में यूपीए की सरकार थी, उनके प्रधानमंत्री थे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां आए थे। जांच एजेंसी भी उनके द्वारा ही तय की गई। छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा जानता है कि यह कांग्रेस के अंतर्कलह का परिणाम है जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना हुई। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस जांच में सहयोग करे, तथ्यों को छिपाना भी अपराध है। रमन सिंह ने कहा कि जो अपराधी हैं, उनके चेहरे सामने आने चाहिए।पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने अकाउंट हैक होने के मामले में भूपेश बघेल के बयान पर कहा कि उनके पास इतनी फुर्सत है कि वे मेरी एक-एक ट्वीट पर निगाह रखते हैं। उनके पास डॉ रमन सिंह के ट्वीट को देखने के सिवाय कोई काम नहीं है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि जिसे शंका बैंकिंग सिस्टम कोलैप्स होने को लेकर है, उन्हें भी जवाब मिल रहा है। पिछले 3 दिनों से शेयर मार्केट आसमान में चला गया, इसका मतलब है कि जो भी तथ्य सामने आए हैं, वो झूठे हैं। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने की अपेक्षा कांग्रेस तथ्यात्मक बातें रखे।

 

MadhyaBharat 10 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.