Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मारपीट में घायल पति को पीठ पर लादकर एसपी दफ्तर पहुंची महिला
sehdol,  SP office, injured husband , back

शहडोल। मध्य प्रदेश में लगातार मानवता को शर्मसार करने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले में सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की और पैसे छीन लिए। इस मामले में पुलिस ने मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद महिला अपने पति को पीठ पर लादकर एसपी दफ्तर पहुंची और मामले में शिकायत की।

 

 

घटना मंगलवार की है। एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री निवासी गेंदलाल यादव (42) गत दिवस मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने गेंदलाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के साथ उसके पास रखे पैसे छीन लिए। घायल गेंद लाल को ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के अनुसार सोहागपुर पुलिस ने आरोपित विपिन यादव, कमली यादव एवं दिनेश यादव पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया, लेकिन गेंदलाल की पत्नी इस बात से संतुष्ट नहीं थी, जिसकी शिकायत लेकर वह एसपी कार्यालय पहुंची थी।

 

घायल गेंदलाल की पत्नी रानी यादव मंगलवार को पति को अपने कंधों पर बैठाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आई थी। रानी यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि मामूली धाराओं में सोहागपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। मारपीट की घटना में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। महिला का कहना था कि धाराएं बढ़ाई जाएं। एएसपी वैश्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर सोहागपुर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।

MadhyaBharat 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.