Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाशिवरात्रि के दो दिन पहले ओंकारेश्वर झूला पुल का टूटा तार
khandwa,Broken wire , Omkareshwar suspension bridge

खंडवा। खंडवा जिले विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि से मात्र दो दिन पहले झूला पुल का सपोर्टिंग तार टूट गया है। फिलहाल कोई दुर्घटना ना हो और समय पर सुधार कार्य पूरा हो सके इसके चलते पुलिस ने यहां से आवागमन बंद कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि महाशिवरात्रि पर देश विदेश से भगवान शिव के दर्शन करने लाखों श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। लगातार तीन दिनों तक दर्शनों सिलसिला चलेगा, क्योंकि शिवरात्रि के दिन शनिवार है,र विवार और सोमवार को आमतौर भी यहां भीड़ जुटती है। ऐसे में समय रहते यह समस्या सामने आ गई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

इस झूला पुल का निर्माण एनएचडीसी द्वारा करवाया गया है, मेंटेनेंस के लिए टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं एनएचडीसी के सिविल महाप्रबंधक अशोक पाटीदार ने भी ब्रिज का निरीक्षण किया है। संभवतः सोमवार को भगवान शिव के दर्शनों के लिए हजारों भक्त ओंकारेश्वर आए थे,ऐसे में क्षमता से अधिक लोगो के झूला पुल से गुजरने से इस तरह की घटना हुई है। खंडवा एसपी विवेक सिंह,पुनासा एसडीएम चंदर सिंह सोलंकी व तमाम अधिकारी भी ओंकारेश्वर पहुँच गए है।

MadhyaBharat 15 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.