Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
सारा आसमान भूपेश बघेल के नाम की पतंग से लहराया
सारा आसमान भूपेश बघेल के नाम की पतंग से लहराया

सरगुजा जिले में 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव का गुरुवार को आखिरी दिन है। यहां पहली बार आयोजित काइट फेस्टिवल का भी जबरदस्त क्रेज दिखा। काइट फेस्टिवल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम की पतंग भी आसमान में खूब लहराई। इस मौके पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी मौजूद रहे। वहीं रंग-बिरंगी बड़ी-बड़ी अलग-अलग डिजाइन की मनमोहक पतंगों से आसमान भरा दिखा।काइट फेस्टिवल में ओडिशा से आए जसपाल सिंह ने बताया कि जर्मनी, नीदरलैंड समेत कई देशों में निर्मित पतंगें उनके पास हैं। डोरेमॉन काइट की डिजाइन उन्होंने खुद बनाई है। उनके पास सिंगल और अटैच करीब 50 पतंगें हैं। अधिक जगह होने पर ज्यादा संख्या में काइट बक का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि मैनपाट महोत्सव में पहली बार काइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है। यहां खूब भीड़ उमड़ रही है और लोग अपनी पसंद के पतंगों को उड़ा रहे हैं।मैनपाट महोत्सव के आखिरी दिन गुरुवार को फेमस सिंगर दलेर मेहंदी अपना रंग जमाएंगे। इस मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल होंगे। दलेर मेहंदी के गानों पर झूमने के लिए दर्शक भी पूरी तरह से तैयार हैं। यहां 3 दिवसीय मैनपाट महोत्सव में प्रदेशभर से भारी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने आ रहे हैं।गौरतलब है कि अंबिकापुर में मैनपाट महोत्सव के पहले दिन 14 फरवरी को बॉलीवुड, छालीवुड व स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। हिंदी, छत्तीसगढ़ी और सरगुजिहा गीतों का दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। लोगों ने तालियों से कलाकारों का स्वागत किया। वहीं बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन और सुमेधा करम्हे ने फिल्मी गाने गाकर समां बांध दिया। वहीं छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने अपने गानों से छत्तीसगढ़ की माटी की याद दिलाई।

MadhyaBharat 16 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.