Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
प्रदेश के किसानों की समस्याओं को समझने सघन भ्रमण कर रहे हैं : राकेश टिकैत
kondagaon, Intensive touring, Rakesh Tikait

कोंडागांव। किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को कोंडागांव पहुंचकर अखिल भारतीय किसान महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. राजाराम त्रिपाठी से भेंट की। उनके साथ भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन और भाकियू छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रवीर श्योकंद व प्रमुख स्थानीय किसान नेता शामिल थे।

 

राष्ट्रीय और प्रदेशस्तर के किसान नेताओं की यह बैठक मां दंतेश्वरी हर्बल इस्टेट के बैठक-हाल में संपन्न हुई। इस बैठक में बस्तर के किसानों की जल जंगल जमीन सहित अंचल के किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं के साथ ही देश के कृषि व किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

 

बैठक के बाद प्रेस से चर्चा करते हुए राकेश टिकैत ने कोंडागांव में मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के द्वारा की जा रही जैविक खेती और विशेष रूप से आस्ट्रेलियन टीक, काली मिर्च व औषधीय पौधों की खेती की सराहना करते हुए कहा कि मैं पहले भी यहां आकर उनके खेत देख चुका हूं, और इससे बहुत प्रभावित हुआ हूं। टिकैत ने कहा कि चाहे कोई भी पार्टी हो लेकिन सरकारें चुन के आने के बाद वे किसान को ही भूल जाती हैं। उन्होंने बताया कि वे प्रदेश में पांच दिवसीय दौरे पर हैं और यहां के किसानों की समस्याओं को समझना चाहते हैं।

 

राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून देश के किसानों का सबसे बड़ा मुद्दा हैं। त्रिपाठी से यह पूछे जाने पर कि, आप लोगों में आपस में कई तरह के मतभेद की खबरें भी आती हैं, असल माजरा क्या है? इस पर त्रिपाठी ने कहां कि किसानों की एकता को कमजोर करने के लिए दरअसल जानबूझकर, सोची-समझी योजना के तहत ऐसी भ्रामक खबरें फैलाई जाती हैं। हकीकत यह हैं कि देश के किसान संगठनों ने अपनी एकजुटता को पहले भी कई बार साबित किया हैं, और आगे भी करेंगे। चाहे एमएसपी गारंटी कानून का मुद्दा हो अथवा अन्य कोई किसानों का मुद्दा हो आज भी हम सभी किसान संगठन एकमत व एकजुट हैं।

 

इस दौरान अनुराग त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी, युवा नेता सनी गिल, कृष्णा नेताम शंकर नाग, जसमती नेताम, मंगल सिंह बघेल, बलाई चक्रवर्ती कृष्ण कुमार पटेरिया, रमेश पांडा समेत प्रगतिशील किसान व अन्य मौजूद रहे।

MadhyaBharat 16 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.