Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्य प्रदेश में पेंच के शहरों घूम रहे सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर इन दिनों मप्र में हैं। वे सिवनी पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी पहुंचे हैं। उनके साथ परिवार सहित आठ लोग हैं। वे निजी दौरे पर आए हैं। पेंच के जंगल में छुटि्टयां बिताएंगे और वन्य प्राणियों का दीदार करेंगेसचिन ने परिवार सहित 8 लोगों की टीम के साथ शुक्रवार को पेंच के जंगल का लुफ्त उठाया। उनके मित्र भी सफारी का आनंद ले रहे हैं। पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि सचिन तेंदुलकर पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी पहुंचे हैं। यह उनका व्यक्तिगत दौरा है,उन्होंने कल शुक्रवार को उन्होंने जंगल की सैर की है। सचिन तेंदुलकर पेंच के जंगल मे सफारी का आनंद ले रहे हैं। वे बाघ देखकर काफी रोमांचित भी हुए। जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी तक सचिन पेंच में रुकेंगे।सचिन की सुरक्षा को लेकर पेंच टाइगर रिजर्व का अमला सक्रिय है। जिसके चलते उनकी फोटो खींचने तथा वीडियो बनाने में पाबंदी लगाई गई है। किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। पेंच टाइगर रिजर्व की द ग्रेट मॉम कहलाने वाली कालर वाली बाघिन ने 29 शावकों को जन्म देकर रिकार्ड बनाया था। उसकी मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख जताया था।

MadhyaBharat 18 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.