Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
महाशिवरात्रि को लेकर भोरमदेव मेला
भोरमदेव मेला

कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर शनिवार को विशेष आरती की गई। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर दिनभर खुला रहेगा। शाम को भस्म आरती भी की जाएगी। शनिवार 18 फरवरी को पूरे प्रदेश में पूरे भक्ति भाव से महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। इस मौके पर एक दिव्य और दुर्लभ संयोग बना है। 18 फरवरी को शनि और सूर्य के अलावा चंद्रमा भी कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।कुंभ राशि में शनि, सूर्य और चंद्रमा के मिलने से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है। महाशिवरात्रि में कवर्धा के भोरमदेव में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की तैयारी की गई है। भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल एवं कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातत्व, पर्यटन, जन आस्था के केन्द्र भोरमदेव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व में मेले का भव्य आयोजन किया गया है।कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने शुक्रवार को भोरमदेव मेला स्थल का निरीक्षण भी किया था। मंदिर परिसर में प्रकाश और बिजली के पुख्ता इंतजाम करने बिजली कंपनी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग करने पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक, वहीं पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस ने कमान संभाली हुई है। भोरमदेव मंदिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग का निःशुल्क विशेष शिविर लगाया जाएगा। मंदिर के पूर्व द्वार से पुरुषों के लिए और उत्तर के प्रवेश द्वार से महिलाओं व बच्चों के लिए एंट्री की व्यवस्था की गई है। दक्षिण द्वार से सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकलने के व्यवस्था की गई है। भोरमदेव परिसर में प्लास्टिक पर बैन है। मंदिर के गर्भगृह में नारियल और प्रसाद ले जाना मना है।

MadhyaBharat 18 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.