Since: 23-09-2009

  Latest News :
देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता इंदौर में मिला एक और पॉजीटिव
bhopal, Corona increases ,concern again

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। बुधवार को इंदौर में एक और पॉजीटिव मिला है तथा जबलपुर में भी एक व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या तीन हो गई है। इन सभी को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है।

 

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना पॉजीटिव मरीजों का मिलना शुरू हो गया है। बुधवार को इंदौर और जबलपुर में एक-एक संक्रमित मिला है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पॉजीटिव मरीज कोरोना के किस वेरिएंट से संक्रमित हैं। नए संक्रमितों को मिलाकर प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर तीन हो गए हैं। वहीं, इंदौर में बुधवार को एक पेशेंट स्वस्थ होने के बाद होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके अलावा, भोपाल में कोरोना के लक्षण वाले 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य संचालनालय के बुलेटिन के अनुसार भोपाल के जेपी हॉस्पिटल फीवर क्लीनिक में कोविड के जैसे लक्षणों वाले दो मरीज मिले हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए एम्स भेजे गए हैं। साथ ही, दोनों कोविड संदिग्ध मरीजों का ट्रीटमेंट कोविड प्रोटोकॉल के तहत शुरू कर दिया है, ताकि बीमारी को बढ़ने से पहले नियंत्रित किया जा सके। बुलेटिन के मुताबिक इंदौर में बुधवार को कोरोना के एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे एक मरीज को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इसके चलते इंदौर में कोरोना एक्टिव केस की संख्या दो रह गई है।

MadhyaBharat 21 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.