Since: 23-09-2009

  Latest News :
मालाबार 2026 के बाद आईएनएस सह्याद्रि ने योकोसुका की यात्रा संपन्न की.   मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने भारतीय सैन्य दल श्रीलंका रवाना.   सीसीपीए ने यात्रा से पहले टिप मांगने पर ओला पर 10 लाख का जुर्माना लगाया.   प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में \'कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल\' का उद्घाटन किया.   राष्ट्रपति ने खेल एवं साहसिक पुरस्कार 2025 प्रदान किए.   वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में राजनाथ सिंह ने कहा, उभरते खतरों से निपटने के लिए तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता जरूरी.   किसानों के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रीवा सांसद के इस्तीफे की मांग.   प्रभुदयाल गहलोत की जयंती पर सैलाना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित.   डायल-112 जवानों ने कुएं में कूदे व्यक्ति को बचाया, अस्पताल पहुंचाया.   लाड़ली बहनों को मिली राशि है भाईदूज का उपहार: मुख्यमंत्री.   प्रदेश में बढ़ेंगी मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश.   पशुपालन से किसानों के घरों में आएगी समृद्धि: मुख्यमंत्री.   ONOS से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को 13 हजार शोध पत्रिकाओं तक पहुंच.   नगरपालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी.   लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, ठेकेदारों पर कड़ी निगरानी के निर्देश.   भखारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ.   स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव का विमानतल पर जोरदार स्वागत.   कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता.  
26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
 hoshiaepur ,  26th, January,  Big, stoic, story, before

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। होशियारपुर में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 2.5 किलो RDX से भरा एक IED और दो पिस्तौल बरामद की गई हैं।

 

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका में बैठे BKI हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था, जबकि पाकिस्तान की ISI आतंकियों को विस्फोटक सामग्री और अन्य संसाधन मुहैया करा रही थी। बरामद IED का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस समारोहों के दौरान बड़े हमले की योजना के तहत किया जाना था।

 

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान लजोत सिंह, हरमन सिंह उर्फ हैरी/हरी, अजय उर्फ महिरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में हुई है। सभी आरोपी एसबीएस नगर जिले के राहों क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों से पूछताछ शुरू कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए विस्तृत जांच जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 24 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.