Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल
Dehli , Republic Day 2026, High-tech security , AI smart glasses

गणतंत्र दिवस 2026 के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस साल 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 70 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं। खास बात यह है कि पहली बार दिल्ली पुलिस एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल करेगी, जिनमें फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और थर्मल इमेजिंग तकनीक मौजूद है।

 

अधिकारियों के अनुसार, ये AI स्मार्ट चश्मे पुलिस के केंद्रीय डेटाबेस से जुड़े होंगे, जिससे रियल टाइम में संदिग्धों, अपराधियों और घोषित अपराधियों की पहचान संभव होगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने बताया कि ये उपकरण सीधे पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन से कनेक्ट रहेंगे। सिस्टम में साफ संकेत मिलेगा—आपराधिक रिकॉर्ड न होने पर हरा बॉक्स और रिकॉर्ड पाए जाने पर लाल बॉक्स दिखाई देगा।

 

कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में छह स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। हजारों CCTV कैमरे, FRS से लैस मोबाइल वाहन और करीब 500 हाई-रिज़ॉल्यूशन AI कैमरे तैनात किए जा रहे हैं। नई दिल्ली, उत्तरी और मध्य जिलों में लगभग 4,000 छत सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं, जबकि बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने मॉक ड्रिल भी शुरू कर दी हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Priyanshi Chaturvedi 24 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.