Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Ujjain,  linked ,  space research, CM Mohan Yadav ,  makes ,  big announcement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के लिए बड़ी पहल का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत की नई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश सशक्त भूमिका निभाएगा और इसके लिए स्पेस टेक नीति-2026 लागू की जा रही है। इस नीति के तहत महाकाल की नगरी उज्जैन को देश और प्रदेश के अंतरिक्ष अनुसंधान के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए नवाचार, अनुसंधान और रोजगार के नए 

 

सीएम मोहन यादव ने बताया कि स्पेस टेक नीति-2026 राज्य की वैज्ञानिक और खगोलीय विरासत को फ्यूचर-रेडी तकनीकी नेतृत्व में बदलने की दिशा में अहम कदम है। नीति का उद्देश्य स्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक जैसे उभरते क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देना, उच्च-कौशल रोजगार पैदा करना और मध्यप्रदेश को एक अग्रणी स्पेस टेक हब के रूप में स्थापित करना है। यह नीति हाल ही में मध्यप्रदेश क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 में लॉन्च की गई।

 

नीति की प्रमुख उपलब्धि उज्जैन में खगोल भौतिकी और अंतरिक्ष विज्ञान के लिए अनुसंधान एवं विकास केंद्र की स्थापना होगी। “प्राचीन भारत का ग्रीनविच” कहे जाने वाले उज्जैन की खगोलीय विरासत को आधुनिक विज्ञान और एआई तकनीक से जोड़ा जाएगा। इस नीति के तहत उपग्रह निर्माण, प्रक्षेपण यान, मिशन संचालन, एआई-आधारित डेटा विश्लेषण और स्टार्ट-अप्स को प्रोत्साहन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे मध्यप्रदेश देश के प्रमुख टियर-2 स्पेस टेक हब के रूप में उभरेगा।

Priyanshi Chaturvedi 24 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.