Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी
 Bharat Shashi Tharoor,  upset,Rahul , remarks? skipped,  major, Congress, meeting

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को केरल विधानसभा चुनावों को लेकर हुई पार्टी की अहम रणनीति बैठक में हिस्सा नहीं लिया। उनकी गैरमौजूदगी को राजनीतिक हलकों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि 19 जनवरी को कोच्चि में आयोजित कांग्रेस की ‘महापंचायत’ के दौरान राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर नजरअंदाज किए जाने से थरूर नाराज हैं।

 

 

सूत्रों के मुताबिक, महापंचायत में जब शशि थरूर मंच से संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। राहुल गांधी ने कई वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया, लेकिन मंच पर मौजूद होने के बावजूद थरूर का नाम नहीं लिया गया। इसी बात से थरूर को अपमान महसूस हुआ और इसी नाराजगी के चलते उन्होंने रणनीति बैठक से दूरी बनाई, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

हालांकि, कांग्रेस ने अंदरूनी कलह से इनकार किया है। पार्टी नेताओं और थरूर के कार्यालय का कहना है कि वह पहले से तय कार्यक्रम के तहत कोझिकोड में केरल साहित्य महोत्सव में मौजूद थे, जहां वह अपनी नई किताब पर चर्चा कर रहे थे। बावजूद इसके, उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में थरूर की मौजूदगी ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है, हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने साफ किया है कि थरूर और केंद्रीय नेतृत्व के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।

Priyanshi Chaturvedi 24 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.