Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जशपुर जिले को मिली 51.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Jashpur,   district received , development works , worth Rs 51.73 crore

 

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास कार्य तेज़ी से चल रहे हैं और नक्सलवाद जैसी चुनौतियाँ भी धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कोतबा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विकास की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में अब विकास कार्यों की गति बढ़ी है और लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कुल 51.73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें कोतबा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन, तहसील लिंक कोर्ट की स्थापना, रेस्ट हाउस निर्माण, इंडोर स्टेडियम, जल आवर्धन योजना का विस्तार, कोकियाखार में सामुदायिक भवन निर्माण और बागबहार में सप्ताह में एक दिन एसडीएम (लिंक कोर्ट) की सुविधा शामिल हैं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और प्रेस क्लब भवन समेत जल आवर्धन योजना का भी लोकार्पण किया।

 

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं के विकास और मरम्मत हेतु लगभग 3 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी देने का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 750 सड़कों के निर्माण की अनुमति दी गई है। उन्होंने नए निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक नीतियों के सकारात्मक परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब तक 7.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त कर चुका है। कार्यक्रम में पदक विजेताओं और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Priyanshi Chaturvedi 25 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.