Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पीएम मोदी ने मतदाता दिवस पर दी शुभकामनाएं, युवा और स्टार्टअप्स के प्रयासों की की सराहना
New Dehli , PM Modi,   extends greetings, Voters

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 130वें एपिसोड में मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी और लोगों से अपील की कि नए वोटर्स को मिठाई बांटकर बधाई दी जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा है और हर वयस्क नागरिक को अपने संवैधानिक कर्तव्यों को निभाते हुए वोट का प्रयोग करना चाहिए। पीएम ने सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 की तस्वीरें शेयर करने के ट्रेंड का भी उल्लेख किया और लोगों को अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया।

 

पीएम मोदी ने स्टार्टअप इंडिया की प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जिसमें AI, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी, सेमीकंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन और बायोटेक्नोलॉजी सहित कई सेक्टर्स शामिल हैं। उन्होंने सभी युवा स्टार्टअपर्स और नए उद्यमियों को सलाम किया और भारतीय प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की बात कही।

 

पीएम मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने तमसा नदी और अनंतपुर के जलाशयों के पुनर्जीवन, पेड़ लगाने और हरियाली बढ़ाने जैसे उदाहरण साझा किए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं और जनता की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण में मजबूती आई है। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक देश में 200 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं, जो लोगों की जागरूकता और योगदान को दर्शाता है।

Priyanshi Chaturvedi 25 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.