Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव
Madhya Prasdesh Despite , Pilot warning, CM Mohan Yadav,  visited Dada Guru.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी व्यस्तताओं और हेलीकॉप्टर पायलट की स्पष्ट चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन कर आस्था की मिसाल पेश की। दावोस से लौटने के बाद शुक्रवार देर शाम वह नर्मदा तट स्थित सरस्वती घाट पर दादा गुरु के प्रकटोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने बताया कि पायलट ने समय पर वापसी न होने पर अगले दिन तक रुकने की चेतावनी दी थी, लेकिन दादा गुरु और नर्मदा परिक्रमावासियों के प्रति उनका समर्पण उन्हें रोक नहीं सका।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां विज्ञान की सीमाएं समाप्त होती हैं, वहीं से धर्म और आस्था की जय-जयकार शुरू होती है। उन्होंने सनातन संस्कृति को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि विज्ञान प्रकृति के नियमों को समझने का प्रयास करता है, लेकिन साहस, आनंद और शक्ति ईश्वरीय कृपा से ही प्राप्त होती है। उन्होंने नर्मदा परिक्रमावासियों के विशाल समूह को मां नर्मदा और दादा गुरु की कृपा का जीवंत प्रमाण बताया।

 

दादा गुरु के प्रकटोत्सव कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, विधायक अशोक रोहाणी, रत्नेश सोनकर, राजकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सीएम मोहन यादव ने “नर्मदा महारानी की जय”, “बाबा महाकाल की जय” और “दादा गुरु भगवान की जय” के जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय कर दिया। उन्होंने श्रद्धाभाव से भजन “गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो” गाकर उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा भर दी।

Priyanshi Chaturvedi 24 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.