Since: 23-09-2009
भोपाल। राहुल गांधी द्वारा लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से जवाब मांगा। प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष का फोन सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं और नागरिकों की निजता कैसे सुरक्षित रहेगी। यह सवाल हर महिला के मन में है और सरकार को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग सिर्फ एक नेता का मामला नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक के निजी जीवन और स्वतंत्रता से जुड़ा मुद्दा है।
रीना बोरासी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि वह राहुल गांधी के साथ खुली बहस के लिए सामने क्यों नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कई बार बहस की चुनौती दी है, लेकिन प्रधानमंत्री इससे बच रहे हैं।
महिला कांग्रेस ने ऐलान किया है कि यह आंदोलन प्रदेश के हर जिले में चलाया जाएगा। जिलों में प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच और नागरिकों की निजता की सुरक्षा की मांग की जाएगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |