Since: 23-09-2009
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में आज भोपाल के इंदिरा भवन में इंदौर एवं उज्जैन संभाग की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मालवा-निमाड़ क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष की आगे की रणनीति तैयार की गई।
चर्चा के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, आने वाले कार्यक्रमों और जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई कि संगठन को गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करना ही आने वाले समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
बैठक में संगठन महामंत्री संजय कामले, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी के साथ दोनों संभागों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
जीतू पटवारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को नई ऊर्जा देने का आह्वान किया।
बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि कांग्रेस पूरे मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी, जनता की आवाज बनेगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करेगी।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |