Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
देशी पिस्टल एवं कारतूस के साथ एक आरोपित गिरफ्तार
jagdalpur, One accused arrested ,cartridges

जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट क्षेत्र अंर्तगत आड़ावाल रेलवे क्रॉसिंग के आगे कुरंदी जाने वाले मार्ग से रविवार को देशी पिस्टल एवं कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित राहुल तिवारी पिता स्व. ईश्वर तिवारी, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चपका, थाना भानपुरी जिला बस्तर को बोधघाट पुलिस गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रंग गोरा काला रंग का जैकेट एवं सफेद रंग का टी-शर्ट तथा काला रंग का लोवर पहना है अपने पास एक सफेद रंग का प्लास्टिक बैग के अंदर देशी पिस्टल और गोली रखा है। आड़ावाल रेलवे क्रॉसिंग के आगे कुरंदी जाने वाले मार्ग पर खड़ा है तथा पिस्टल व गोली को बिक्री करने के लिये ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर आड़ावाल रेलवे क्रॉसिंग जगदलपुर के पास से मुखबिर की सूचना के अनुसार बताये हुलिया का मिलने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर उसने अपना नाम राहुल तिवारी पिता स्व. ईश्वर तिवारी, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चपका, थाना भानपुरी जिला बस्तर का निवासी होना बताया। उसके पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बैग में एक देशी पिस्टल व गोली मिली, जिसे मौके पर गवाहों के समक्ष कार्रवाई करते हुए आरोपित से मिले देशी पिस्टल व तीन गोली को जब्त कर गिरफ्तार किया गया है।

MadhyaBharat 19 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.