Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया-अरुण साव
raipur, Congress , Arun Shaw

रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए कहा कि बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस डरी हुई है। राज्य के 16 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने भाजपा विधानसभा घेराव करेगी।

मंगलवार को अपने बयान में ईडी की जांच के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उसकी जांच सही दिशा में चल रही है और उसने इसमें जो साक्ष्य एकत्र किए हैं, उसी के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ी है। ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए अधिकारियों और अन्य लोगों को अब तक जमानत नहीं मिली है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का हर वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जिस भी शहर में जाएं, कर्मचारी संगठन आंदोलन करते हुए नजर आते हैं। कांग्रेस सरकार को लेकर भयंकर आक्रोश है। यह सरकार डरी हुई है और अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि ईडी की जो कार्रवाई हुई है, क्या उसमें कोई संपत्ति नहीं मिली है, क्या कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, क्या उनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने कहा है कि बिना साक्ष्य के इनकी गिरफ्तारी हुई है? जब साक्ष्य हैं, संपत्तियां जब्त की गई हैं, जब करोड़ों का ट्रांजैक्शन हुआ है, पैसे मिले हैं तो इसका मतलब है कि ईडी की कार्यवाही सही दिशा में चल रही है और साक्ष्य के आधार पर ही कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2019 में आईटी जांच की शुरुआत हुई थी। उसमें मिले दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ईडी की कार्रवाई हुई और ईडी की चार्ज शीट देखिए, जो साक्ष्य एकत्र किए, उनके आधार पर कार्रवाई हो रही है। ईडी के पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। इसलिए इसकी कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लगाना ठीक नहीं है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 16 लाख गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास के वंचित हैं। गरीबों के पक्ष में हम अभियान चला रहे हैं।जो 16 लाख गरीब परिवार वंचित हुए हैं, उनके हित की लड़ाई, उनके हक की लड़ाई भाजपा लड़ रही है और मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन कर रही है।भूपेश बघेल सरकार गरीबों के आवास में बाधक बनी हुई है। जल्द ही राज्य स्तरीय आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में शक्तिशाली, वैभवशाली राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ा रहा है और कोई भी इस तरह के प्रयास करे, जो भारत के मान सम्मान के विपरीत होगा, यह सब पराजित होंगे। भारत दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।

MadhyaBharat 21 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.