Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
रायपुर : महाधिवेशन में शामिल होने पहुंचे जयराम रमेश
 Raipur, Jairam Ramesh , convention

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नया रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक चलेगा। महाधिवेशन में शामिल होने गुरुवार से कांग्रेस नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश आज रायपुर पहुंच गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज आएंगे। मरकाम ने कहा कि अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए छह कमेटियां बनाई गई हैं।

 

मोहन मरकाम ने कहा कि राष्ट्रीय महाधिवेशन में विदेश नीति, आर्थिक नीति समेत अलग-अलग रिपोर्ट दी जाएगी। 25 और 26 फरवरी को अधिवेशन में इसी रिपोर्ट पर चर्चा होगी। अशोक गहलोत साढ़े तीन बजे रायपुर पहुंचेंगे, वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आज पहुंच जाएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, के राजू, दिग्विजयसिंह, सुशील कुमार सिंदे, वी नारायण सामी, मीरा कुमार, आनंद शर्मा, सुबोध कांत सहाय, गौरव गोगोई, अमृता राव, कमलनाथ, विश्वा मोहली, हरीश रावत, नेटटा डिसूजा, मानिकराव ठाकरे, डी रघु शर्मा, अमीन पटेल, अमरजीत सिंह, निशांत सिद्धकी, डीके श्रीकुमार, संदेश खंडेकर, भूषण पाटील, नगमा मुरारजी, सूरज ठाकुर, भंवर सिंह भाटी, सीताराम लांबा, इमरान प्रतापगढ़ी, राजीव शुक्ला, सफीउल्लाह, सत्यनारायण, दीपक राज, श्रीधर नारायणा समेत कई दिग्गज नेता आज रायपुर पहुंचेंगे।

MadhyaBharat 23 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.