Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
रायपुर में शुरू हुआ कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन
raipur, Congress convention

रायपुर। कांग्रेस का तीन दिवसीय 85वां महाधिवेशन शुक्रवार को रायपुर में शुरू हुआ। बैठक से पूर्व आयोजित संचालन समिति की बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव नहीं होगा। पार्टी अध्यक्ष इसके सदस्यों को नॉमिनेट करेंगे। संचालन समिति ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने के लिए अधिकृत कर दिया है। पार्टी के संविधान में संशोधन पर भी विचार किया जा रहा है।

 

संचालन समिति की बैठक के बाद पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बैठक में लिये गए फैसलों से पत्रकारों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्य समिति का चुनाव नहीं होगा। इसके सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष को सौंपा गया है। अध्यक्ष ही सभी सदस्यों को नॉमिनेट करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान में बड़े संशोधन का भी प्रस्ताव आया है। उस पर भी विचार होगा।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। खड़गे ने कहा कि यह अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। तब यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कनार्टक के बेलगांव में हुआ था। उन्होंने कम समय में कांग्रेस से गरीब, कमजोर तबकों, गांव-देहात और नौजवानों को एकसाथ जोड़कर एक आंदोलन बना दिया था। सौ साल बाद उसी संकल्प की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं। इससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में जो ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी एवं आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरुकता फैलाई है, उस जोश को हमें बनाए रखना है।

MadhyaBharat 24 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.