Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पेट्रोल डालकर जलाई गई बीएम फार्मेसी कॉलेज की प्रिसिंपल की मौत
indore, Death of Principal,BM Pharmacy College

भोपाल। इंदौर के बीएम फार्मेसी कॉलेज में एक पूर्व छात्र द्वारा कालेज की प्रिसिंपल विमुक्ता शर्मा को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। 80 फीसदी से ज्यादा जल जाने के बाद पांच दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आखिरकार शनिवार तड़के इलाज के दौरान प्रिसिंपल की मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिये रखा गया है। इधर, जांच के दौरान पुलिस को आग लगाए जाने की घटना से जुड़े चार साक्षी मिले हैं। इनमें से एक के 164 में बयान करवाए हैं। पुलिस को आरोपित का एक दिन का रिमांड मिला था, उसे आज फिर पेश किया जाएगा।

 

दरअसल पांच दिन पहले बीएम कॉलेज की प्रिसिंपल विमुक्ता शर्मा पर पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने कॉलेज कैम्पस में हमला किया था। वह मार्कशीट नहीं मिलने और एक प्रोफेसर द्वारा चाकूबाजी का केस दर्ज कराए जाने से कॉलेज मैनेजमेंट से नाराज था।जिसके चलते पांच दिन पहले कालेज कैंपस में ही आरोपित छात्र ने प्रिसिंपल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। 80 फीसदी से ज्यादा जल जाने से प्रिसिंपल शर्मा पांच दिन से चोइथराम अस्पताल में भर्ती थीं। शनिवार सुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई। आरोपी के शरीर का भी कुछ हिस्सा जला था, इसके चलते उसे दो दिन अस्पताल में रखा गया। अब वह पुलिस कस्टडी में है। सिमरोल टीआई आरएन भदौरिया ने बताया आरोपी आशुतोष ने जिस पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाया था, उसके मालिक और तेजाजी नगर के जनरल स्टोर संचालक, जिनसे बाल्टी खरीदी थी, उनके बयान लिए हैं।

 

घटना के चश्मदीद गवाह इलेक्ट्रिशियन सुनील खैर ने बताया आशुतोष ने बाल्टी भरकर पेट्रोल मैडम के ऊपर डाला था। इधर आरोपित छात्र अंशुमन श्रीवास्तव (21 वर्ष) पर कलेक्टर इलैया टी राजा ने रासुका लगाने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत वह छह महीने तक जेल में रहेगा।

MadhyaBharat 25 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.