Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार दुर्घटनाग्रस्त
sagar, Medical Education Minister, car accident

सागर। बांदरी थाना क्षेत्र में झांसी-लखनादौन फोरलेन पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की कार हादसे का शिकार हो गई। कार में मंत्री सारंग के साथ उनका परिवार भी सवार था। मंत्री सारंग अपने प्रभार वाले जिला टीकमगढ के बड़ागांव में आयोजित विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होकर शनिवार देर रात लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार में सवार मंत्री और उनके परिवार को कोई चोट नहीं आई है। रात में ही पुलिस ने दूसरी कार से मंत्री को घटनास्थल से भोपाल रवाना कर दिया था।

 

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 1.30 बजे मंत्री विश्वास सारंग अपनी शासकीय कार से फोरलेन से सागर की ओर आ रहे थे, तभी बांदरी थाना क्षेत्र के मेहर के पास धसान नदी के पुल के पास ही उनकी चलती कार की स्टेरिंग का बेलेंसिंग रॉड टूट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। कार के आगला एक पहिया अलग हो गया। चालक ने कुशलतापूर्वक कार को नियंत्रित कर लिया। मंत्री के काफिले में लगी अन्य गाडिय़ों के स्टाफ ने इसकी सूचना संबंधित थाना को दी। जिसके बाद थाना पुलिस द्वारा मंत्री को दूसरा वाहन उपलब्ध करवाकर उन्हें भोपाल रवाना किया गया। मंत्री के स्टाफ के कुछ गनर मौके पर ही रुक गए। दुर्घटनाग्रस्त कार को बांदरी थाना में रखवा दिया गया।

MadhyaBharat 26 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.