Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान जनता कभी नहीं भूलेगी : संतोष पांडेय
raipur, Chhattisgarh Mahtari, Santosh Pandey

रायपुर। भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राज्य गीत के सम्मान में कांग्रेस नेताओं के खड़े न होने पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि यह अधिवेशन नहीं, यह छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का मंच था। छत्तीसगढ़ के राजगीत का सम्मान न कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक, प्रदेश प्रभारी से लेकर सभी राष्ट्रीय व स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस के मन में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ महतारी का कोई सम्मान नहीं है।

 

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बात-बात पर छत्तीसगढ़िया संस्कृति की दुहाई देते नहीं थकते। भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया, छत्तीसगढ़ राज्य का विकास किया। छत्तीसगढ़ के गौरव को देश दुनिया में स्थान दिलाया और छत्तीसगढ़ को विकास की दिशा से भटकाने वाली कांग्रेस छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान कर रही है। कांग्रेस का चरित्र यही है कि एक तरफ जिला मुख्यालय में मूर्ति लगाएंगे और दूसरी तरफ जब कांग्रेस को महतारी की आराधना करना हो तो छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान करने की जरूरत महसूस नहीं करते।

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस को कुलपति छत्तीसगढ़ का चाहिए और राज्यसभा भेजने के लिए छत्तीसगढ़िया से परहेज कर बाहरी लोगों को चुना जाता है। कांग्रेस की दोहरी मानसिकता में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ महतारी के लिए कोई स्थान नहीं है। ये सिर्फ छत्तीसगढ़ का दोहन कर रहे हैं। जिस राज्य की जनता का धन उड़ाकर कांग्रेस ने अधिवेशन के नाम पर फाग खेली है, उस राज्य की अस्मिता का प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने से कांग्रेस बाज नहीं आई। छत्तीसगढ़ महतारी का यह अपमान छत्तीसगढ़ की जनता कभी नहीं भूलेगी और छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के लिए कांग्रेस को कभी माफ नही किया जाएगा।

MadhyaBharat 27 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.