Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कांग्रेस, गांधी परिवार से शुरू और गांधी परिवार पर ही खत्म : भाजपा
raipur, Congress starts ,Gandhi family

रायपुर। कांग्रेस के रविवार को समाप्त हुए अधिवेशन को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस का अधिवेशन कोई समुद्र मंथन तो था नहीं कि अमृत निकलता, तीन दिन मंथन के बाद आखिर झाग ही झाग निकल रहा है। कांग्रेस गांधी परिवार से शुरू होकर, गांधी परिवार से होते हुए, गांधी परिवार पर ही खत्म हो जाती है।

 

नेताओं का स्वागत भूपेश द्वारा कथित तौर पर सोने की माला से स्वागत किये जाने के भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि यह हमारे आदिवासी क्षेत्र बस्तर के कांकेर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बनने वाली बांस की माला है। अबूझमाड़ के जंगलों में उगने वाले बांस -घांस से बनी माला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के तमाम नेताओं को पहनाई गई।

 

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने गुलाब की पंखुड़ियों से लेकर महापौर को सुरक्षाकर्मी के द्वारा धक्का देने मामले में हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां के महापौर के साथ घटना घटित हुई, सब ने उसका वीडियो देखा, जिस तरह धक्के देकर बाहर किया गया।कहा कि मुझे तो माला दिखाई नहीं दिया, लेकिन गुलाब की पंखुड़ियां उन्होंने बिछाई थी, डेढ़ से दो किलोमीटर वह दिखाई दी हैं।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि किस तरह की चाटुकारिता इस पार्टी में हो रही है, प्रदेश और देश ने देखा है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को किस तरह से दरकिनार किया गया, नकारा गया। आदिवासी को किस तरीके से यह पार्टी देखती है, यह पूरे प्रदेश और देश ने देखा है। राहुल गांधी के सत्याग्रह वाले स्पीच पर केदार कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी ने कॉमेडी किंग के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यहां भी उन्होंने इस बात को साबित कर दिया। सत्ता के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ने भिड़ने के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। ओपी चौधरी ने कहा कि आखिर फैसला यह हुआ कि जिस राहुल गांधी ने कांग्रेस को दो बार विपक्ष के लायक तक नहीं छोड़ा, जो सीधे नेतृत्व लेने की जिम्मेदारी से बचकर रिमोट से कांग्रेस चलाना चाहते हैं। उसी राहुल के पीछे कांग्रेस चलेगी।

 

ओपी चौधरी ने कहा कि देश में एकता और अखंडता की दुहाई देने वाले राहुल सनातन संस्कृति का अपमान करते हुए हिंदू और हिंदुत्व में भेद करते हैं। सन्यासी और पुजारियों में भेद करते हैं और भारत जोड़ो का नारा देते हैं। क्या देश में बहुसंख्यक वर्ग का अपमान करके उनकी संस्कृति का अपमान करके देश को जोड़ा जा सकता है।

 

ओपी चौधरी ने कहा कि अधिवेशन की पूर्णाहुति यह की 76 वर्ष की सोनिया गांधी कहती है मैं थक गई हूं। अब मेरे सन्यास का समय आ गया है और नए-नए अध्यक्ष बने 80 वर्ष के बुजुर्ग खड़गे कांग्रेस को नया उत्साह के साथ नई दिशा में ले जाने का संकल्प पारित करते हैं।

MadhyaBharat 27 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.