Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
अनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाले आत्महत्या करने को विवश- शालिनी राजपूत
raipur, compassionate appointments ,Shalini Rajput

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा कि आज अनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाले, अपने अधिकार के लिए लड़ने वाले आत्महत्या करने को विवश है । प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रियंका गांधी को खुश करने के लिए उनके स्वागत में फूलों का कारपेट बिछा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि कांग्रेस ने शासकीय सेवा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को शासकीय नौकरी देने की घोषणा की थी लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने किए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश के लिए यह शर्म की बात है कि प्रदेश की बागडोर ऐसे हाथों में गया है जो केवल एक परिवार तक ही सीमित है उसके लिए प्रदेश की जनता कोई महत्व नहीं रखती है।

 

 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने अपने बयान में कहा कि आज प्रदेश की एक बेटी अपने पति के अधिकार को मांगते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ रो-रो कर कह रही है कि हमारा एवं हमारे परिवार का क्या कसूर है जो प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमारे साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है। हमारे साथ अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल शिवरीनारायण में जाकर वादा करते हैं लेकिन आज तक उन वादों को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटी-बहू अपने पिता व पति का अधिकार मांग रही है ।प्रदेश की दमनकारी कांग्रेस सरकार अपने किए वादों से बचने के लिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों के ऊपर कहीं लाठीचार्ज करते हैं तो कभी उनको पुलिस के जूतों के तले दबाकर उनके आंदोलन को समाप्त करने की कोशिश करते हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही रहा है वादाखिलाफी करना। प्रदेश आज शर्मसार है क्योंकि प्रदेश की बागडोर एक ऐसे व्यक्ति के हाथ में हैं जो अपने आकाओं को खुश करने के लिए प्रदेश की आर्थिक स्थिति को भी दांव पर लगा देती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने राष्ट्रीय अधिवेशन करने के लिए प्रदेश का खजाना गांधी परिवार और अपने चहेते नेताओं के लिए खोल देते हैं।अनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाले की मांगों को पूरा करने के लिए उनके पास ना तो नौकरी हैऔर ना ही संवेदना के दो शब्द।विधवा बहनें 133 दिनों से धरने पर हैं। अपनी जान तक देने को तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार की नजर आज तक इनकी तरफ नहीं गई है।

MadhyaBharat 28 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.