Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
बस्तर के साथ अब सरगुजा में भी टारगेट किलिंग की साजिश
raipur, Conspiracy , target killing

रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने सरगुजा के सूरजपुर में भैयाथान के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।अनुराग ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार ने बस्तर में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग के साथ अब सरगुजा में भी भाजपा नेताओं पर प्राणघातक हमले का ठेका माफिया को दे दिया है।

 

बुधवार को जारी अपने बयान में घटना में जिस तरह से अमन एवं अन्य 3 भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया वो बेहद शातिराना था।बाइक से जा रहे इन लोगों पर पहले तो रेत माफियाओं द्वारा स्कार्पियो चढ़ाने की कोशिश की गई।जब वो गिर गए तो रॉड लाठियों से उन्हें बेरहमी से पीटा गया।प्रशासनिक संरक्षण में रेत परिवहन तो खुले आम इस सरकार में हो रहा है।आपत्ति करने वाले भाजपा नेताओं को जान से मारने की कोशिश अब यह सिद्ध करने के पर्याप्त है कि माफियाओ को कांग्रेस सरकार में किस हद तक छूट दी गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं,किंतु कांग्रेस कितनी भी साजिश कर ले, भाजपा डरने वाली नहीं है। हमने इमरजेंसी में तानाशाही का डटकर मुकाबला किया। दमनकारी कांग्रेस को उखाड़ कर फेंक दिया। हमने छत्तीसगढ़ की पहली हिटलरशाही कांग्रेस को उखाड़ दिया था और अब छत्तीसगढ़ के दूसरे तानाशाह भी अपने अंजाम के आभास से इतने बौखला गए हैं कि कहीं माओवादियों से हमारे नेताओं की हत्या हो रही है तो कहीं कांग्रेस पोषित माफिया से हमारे नेताओं की जान लेने के इरादे से हमले कराये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र खतरे में है। आम जनता खतरे में है। विपक्ष के नेता कार्यकर्ता खतरे में हैं। दहशत फैलाकर लोकतंत्र को दबाया जा रहा है।

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस वह षड्यंत्रकारी पार्टी है, जिसके विधायक अपने ही मंत्री से जान का खतरा बताते हैं। यह पार्टी राजनीतिक जीत के लिए घिनौनी से घिनौनी साजिश रच सकती है। इसका प्रमाण है कि अब तक जो खूनी खेल बस्तर में चल रहा है, वही अब सरगुजा में शुरू हो गया है। भाजपा जनता के सहयोग से इस साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने तैयार है। हमारे एक एक कार्यकर्ता ने संकल्प ले रखा है कि हर जोर जुल्म की टक्कर में ऐसा संघर्ष करेंगे कि दमन की सरकार भरभरा कर गिर जायेगी और भाजपा की विकास और अमन की सरकार आएगी। भूपेश बघेल सरकार लोकतंत्र विरोधी साजिश करके अपने ताबूत में कीलें ठोक रही है।

MadhyaBharat 1 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.