Since: 23-09-2009
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। सदन में भाजपा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने लोक स्वास्थ यांत्रिकी मंत्री से ये सवाल किया कि “बिलासपुर संभाग में जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत कितने कार्यों के लिए कार्यादेश स्वीकृत किए गए हैं ? और योजना में कही गड़बड़ी पाई गई है क्या ?” जवाब से असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने सदन से बर्हिगमन कर दिया।
इस सवाल का जवाब में पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने सदन में स्वीकार किया कि “बिलासपुर संभाग में जल जीवन मिशन योजना में गड़बड़ी पाई गई है, जिसके कारण तत्कालीन कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद विधायक ने किन किन कार्यों में गड़बड़िया पाई गई है, उसकी जानकारी चाहते हुए कार्यपालन अभियंता के खिलाफ एफआईआर कराने की घोषणा करने की मांग की। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने सदन से बर्हिगमन कर दिया।
रजनीश सिंह के साथ भाजपा के सभी विधायकों ने सवाल उठाते हुए पीएचई मंत्री ने कार्यपालन अभियंता के खिलाफ एफआईआर करने की घोषणा करने की मांग की, लेकिन पीएचई मंत्री इसके लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद भाजपा सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। राज्य के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाया कि “जल जीवन मिशन केन्द्र की योजना है, जिसे राज्य शासन ने भ्रष्टाचार का चारागाह बना दिया है।”
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |