Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
टारगेट किलिंग पर सदन में हंगामा विपक्ष ने दिया स्थगन प्रस्ताव
raipur, Ruckus House , target killing

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को बस्तर में टारगेट किलिंग का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से सदन में चर्चा कराने की मांग की। विपक्ष ने भाजपा नेताओं की हत्या कराने का आरोप लगाया। इसपर सत्ता पक्ष प विपक्ष में तीखी बहस हुई, जिसके बाद अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पांच मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

 

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि बस्तर में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। हमारे नेताओं का टारगेट किलिंग किया जा रहा है। आरोपों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सदन में जोरदार हंगामा हुआ। इसको लेकर विपक्षी विधायक सौरभ सिंह और सत्तापक्ष के अमरजीत भगत में तीखी बहस हुई। भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

 

 

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में नक्सली गतिविधि तेज हो गई है। हमारे नेताओं की हत्या की जा रही है। बृजमोहन ने सत्ता पक्ष के सदस्यों को कहा कि आपके भी नेताओं की हत्या हुई है, थोड़ा तो शर्म करो। पक्ष विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इसमें स्थगन लाकर चर्चा कराई जाए। बृजमोहन अग्रवाल की टिप्पणी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस सदन की कार्यवाही फिर से 10 मिनट के लिए स्थगित की गई।

MadhyaBharat 2 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.