Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने लिया मुरार नदी के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा
gwalior,Union Minister Scindia, Murar river

ग्वालियर। मुरार नदी का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार में स्थानीय पत्थर का इस्तेमाल करें, जिससे ग्वालियर की पहचान स्थापित हो। रमौआ बाँध से लेकर जड़ेरूआ बाँध तक मुरार नदी ग्वालियर व चंबल संभाग के लिये नवीन आकर्षण का केन्द्र बनेगी। इसलिए सभी कार्य उच्च तकनीक, गुणवत्ता एवं स्थानीय पहचान को ध्यान में रखकर कराए जाएँ।

 

यह निर्देश केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को “नमामि गंगे” प्रोजेक्ट के तहत हो रहे मुरार नदी के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस मौके पर रमौआ बाँध एवं उसकी डाउन स्ट्रीम में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे मुरार नदी के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने नदी के दोनों ओर सौंदर्यीकरण कार्य के साथ-साथ पर्यटकों के बैठने के लिये स्टोन की बैंच लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ग्वालियर क्षेत्र के पत्थर का उपयोग सौंदर्यीकरण कार्य में किया जाए। सिंधिया ने प्रथम चरण में किए जा रहे कार्यों की नक्शे के माध्यम से भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

 

इस अवसर पर बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल, मुख्य अभियंता जल संसाधन आरपी झा एवं नमामि गंगे प्रोजेक्ट व मुरार नदी जीर्णोद्धार कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

 

पहले चरण के सौंदर्यीकरण कार्य जारी और दूसरे चरण की डीपीआर तैयार

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि प्रथम चरण में मुरार नदी के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिये नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत लगभग 39 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। जिसमें से 22 करोड़ रुपये की लागत से तीन किलोमीटर लम्बाई में वर्तमान में कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें पाँच स्थानों पर सौंदर्यीकरण कार्य, नदी की सफाई व नेचुरल लाइनिंग सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि द्वितीय चरण की डीपीआर को भी जल्द मंजूरी दिलाई जायेगी। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से यह डीपीआर तैयार हुई है, जिसके तहत मुरार नदी की शेष नौ किलोमीटर लम्बाई में सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य कराए जाएंगे।

MadhyaBharat 3 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.