Since: 23-09-2009

  Latest News :
वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश.   केंद्र से भेजा गया पैसा खा जाते हैं ममता की सरकार के मंत्री - पीएम मोदी.   आपका वोट तय करेगा अगली सरकार बने संविधान के सिपाही : राहुल.   कार ने सड़क किनारे सो रहे परिवार के 11 लोगों को कुचला.   बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर.   मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ी.   दिग्विजय की राजनीति से विदाई आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले : अमित शाह.   पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने टोलकर्मियों से की मारपीट.   मप्र में शाम पांच बजे तक हुई 54.42 फीसदी वोटिंग.   मंदसौर, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गिरा पानी.   अमित शाह बोले- ओबीसी विरोधी पार्टी है कांग्रेस.   चुनाव ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी का बिगड़ा स्वास्थ्य हालत गंभीर.   छत्तीसगढ़ में दोपहर एक बजे तक तीनों सीटों पर 53.09 प्रतिशत मतदान.   भाजपा पर राहुल गांधी की \'भारत जोड़ो न्याय यात्रा\' भारी पड़ने वाली है-अलका लांबा.   बंदूक साफ करते समय चली गोली प्रधान आरक्षक की मौत.   यात्री बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.  
मुख्यमंत्री शिवराज इस बार नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन
bhopal,Chief Minister Shivraj , birthday

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी 05 मार्च को जन्मदिन है। उससे पहले उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश के माध्यम से अपना जन्मदिन नहीं मनाने का ऐलान करते हुए अपील की है कि कोई भी व्यक्ति या पार्टी कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर होर्डिग्स न लगाए और किसी तरह की औपचारिकता न करें। उन्होंने कहा कि ये महत्वपूर्ण दिन महत्वपूर्ण काम में ही लगना चाहिए और वो चाहते हैं कि वो इस दिन सरकार के जरूरी काम करें और जनता की सेवा करें।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीटर के माध्यम से वीडियो संदेश जारी कर कहा कि व्यक्ति के जीवन में जन्मदिन महत्वपूर्ण दिन होता है। यह महत्वपूर्ण दिन जनता, समाज और सरकार की सेवा में लगे इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊँगा। उन्होंने कहा कि मेरी आपसे अपील है कि मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग न लगाएं और कोई औपचारिकता न करें, अगर आप मुझसे स्नेह करते हैं तो अपने घर या आसपास कहीं एक पौधा लगा दें या किसी जरूरतमंद भाई या बहन की छोटी सी मदद कर दें, मेरे लिए यही सबसे बड़ी शुभकामना होगी। आओ पौधे लगाएं, धरती को समृद्ध बनाएं।बताते चलें कि मुख्यमंत्री शिवराज 5 मार्च को अपने जन्म दिन के अवसर पर लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ करेंगे। वे लाड़ली बहनों से संवाद भी करेंगे। एक भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम के जरिये योजना का शुभारंभ होगा।

MadhyaBharat 3 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.