Since: 23-09-2009

  Latest News :
विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   समाजवादी पार्टी का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं : मायावती.   80 बनेगा आधार, एनडीए करेगा 400 पार : योगी आदित्यनाथ.   केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका पर ईडी को ‘सुप्रीम’ नोटिस.   बाबा साहब के सपनों को साकार करने वाली सरकार चुनें : मायावती.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   इस बार का चुनाव रामद्रोहियों और राम के पक्षधरों का चुनाव है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   जीतू ने कसा तंज भाजपा ने चंदे को धंधा बनाया.   भाजपा प्रत्याशी की शिकायत पर कमलनाथ के पीए पर केस दर्ज.   प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध आदिवासी वर्ग पर हो रहे हैं: जीतू पटवारी.   छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ईडी फिर एक्शन की तैयारी में.   मवेशियों का सड़क में डेरा बढ़ी दुर्घटना की आशंका.   राज्यपाल हरिचंदन उड़िया नव वर्ष उत्सव में शामिल हुए.   एक लाख के इनामी नक्सली के साथ सात नक्सली गिरफ्तार.   सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत.   मैनपाट में घर में लगी आग की चपेट में आकर तीन बच्चे जिंदा जले.  
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश
raipur,Economic survey ,Chhattisgarh assembly

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मंत्री अमरजीत भगत ने सदन में 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इस दौरान सरकार ने दावा किया कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33 हजार है।

 

अमरजीत भगत ने सर्वेक्षण पेश करते हुए कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में 10.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ की जीडीपी आठ प्रतिशत है। वहीं भारत की राष्ट्रीय जीडीपी सात प्रतिशत है, जिससे एक प्रतिशत ज्यादा है। उन्हाेंने सदन को बताया कि कृषि क्षेत्र की विकास दर 5.93 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में विकास दर 7.83 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र विकास दर 9.29 प्रतिशत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में भारत की तुलना में कृषि, उद्योग व सेवा क्षेत्र में अधिक वृद्धि हुई है। जो कि शासन की नीतियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के फलस्वरूप तुलनात्मक रूप से वृद्धि परिलक्षित हुई है।

 

छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33 हजार हुई। प्रति व्यक्ति आय में पिछले साल की तुलना में 10.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने तुलनात्मक ब्योरा देते हुए बताया कि छग कृषि क्षेत्र जीएसडीपी 5.93 प्रतिशत वहीं भारत देश 3.45 प्रतिशत, छग उद्योग क्षेत्र जीएसडीपी 7.83 प्रतिशत देश 4.11 प्रतिशत एवं छग सेवा क्षेत्र जीएसडीपी 9.21 प्रतिशत देश का 9.14 प्रतिशत है। वहीं छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33 हजार 898 रुपये है, वहीं भारत में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 70 हजार 620 रुपये है।

MadhyaBharat 3 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.