Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मुख्यमंत्री ने किक बॉक्सर निगिता को दी पांच लाख की सहायता
raipur,Chief Minister , kickboxer Nigita

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले की किक बॉक्सर निगिता यादव को दुबई में आयोजित किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री बघेल ने निगिता को उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। निगिता यादव ने मुख्यमंत्री बघेल को आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वेच्छानुदान के तहत दी गई 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक शुक्रवार को कलेक्टर इफ्फत आरा ने निगिता यादव को प्रदान किया। गौरतलब है कि सूरजपुर निवासी 19 वर्षीय निगिता यादव, पिता लक्ष्मण यादव ने तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता (वर्ग-48 किग्रा) वर्ष 2022 में रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद उनका चयन दुबई में आयोेजित होने वाली किक बॉक्सिंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके पूर्व भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

 

निगिता यादव ने बताया कि उनके पिताजी चना, फली का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वह अपनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रही हैं। अपनी आर्थिक स्थिति के कारण वह देश के बाहर दुबई जाकर खेलने में समर्थ नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए आर्थिक सहयोग से वह प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी।

MadhyaBharat 3 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.