Since: 23-09-2009
जगदलपुर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सोनारपाल में निवासी दंपति ने अपने खेत में उगे कचरों को साफ करने के उपरांत उसमें आग लगा दी, इसी आग से दोनों झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए मेकॉज भिजवाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों पति गेतू यादव 60 वर्ष एवं पत्नि बुची यादव 58 वर्ष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के 05 बच्चें है, और सभी लड़कियां है, जिनमें 03 की शादी हो गई है, जबकि 02 की शादी नहीं हुई है, 05 दिन के अंदर माता-पिता की मौत होने से परिवार में गम का माहौल हो गया है। शुक्रवार को महिला के शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भानपुरी के सोनारपाल निवासी गेतू यादव 60 वर्ष अपनी पत्नी बुची यादव 58 वर्ष के साथ अपने खेत में उगे कचरों को साफ करने के बाद उसमें आग लगा दी। ताकि, दूसरी फसल लगाई जा सके। इस दौरान आग इतनी तेजी से फैली की पड़ोसी के खेत को भी चपेट में लिया। पति-पत्नी ने उसे बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों आग की चपेट में आने के कारण बुरी तरह झुलस गए। घटना के दौरान पति-पत्नी के अलावा खेत में और कोई भी नही था। आग से झुलसने के बाद भी दोनों पति-पत्नी खुद चलकर अपने घर पहुंचे। जहां घर में मौजूद बच्चों ने झुलसे मां-पिता दोनों को पहले भानपुरी के स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए वहां से महारानी अस्पताल लाया गया। दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें मेकाज भेज दिया गया। जहां 26 फरवरी को गेतू यादव की मौत हो गई थी, वहीं उपचार के 05 दिन बाद मां बुची ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
MadhyaBharat
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
![]() |