Since: 23-09-2009

  Latest News :
अब भारत बोलता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है : राजनाथ सिंह.   चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी और राहुल के बयान पर जारी किया नोटिस.   भारतीय वायुसेना का टोही विमान जैसलमेर में क्रैश.   दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   कांग्रेस का आरोप प्रधानमंत्री मोदी असत्य कथन कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं.   मुरैना में बोले मोदी- कांग्रेस विकास विरोधी है.   महुआ बीन रही महिला पर भालू ने किया हमला.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित.   सीबीआई को पूरे राज्य में कार्रवाई करने का अधिकार अधिसूचना जारी.   यात्री बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 यात्री घायल.   नक्सल गश्त पर निकले जवान के बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली.   जगदलपुर में धमाके की आवाज के साथ भूकंप के हल्के झटके .   बिस्कुट से भरी वाहन में लगी आग.  
दोस्त को स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
korba,  station died , road accident

कोरबा। जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। युवक अपने दोस्त को छोड़ने के लिए स्टेशन गया था। वह उसे छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक हाईवा ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे युवक जमीन पर गिरा और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई है। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम लाटा निवासी हिमांशु जायसवाल (24) अपने साथी को छोड़ने शुक्रवार को कोरबा स्टेशन गया था। वो वहां से दोपहर करीब 12.30 के आस-पास वापस मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। बताया गया कि अभी वह बाईपास मार्ग पर पहुंचा था। तभी सामने से आए हाइवा ने उसे कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई है।

 

हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। हाइवा चालक को गाड़ी से नीचे उतार दिया गया। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चालक को हिरासत में लिया गया। हाइवा को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं परिजनों को भी सूचना दी गई थी। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, हिमांशु के नाना मदन जायसवाल ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां अंधा मोड़ है। जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।

MadhyaBharat 3 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.