Since: 23-09-2009
जगदलपुर। जिले के दरभा विकासखंड अंर्तगत ग्राम अल्वा के पटेलपारा की गेंदा फूल स्व.सहायता समूह की महिलाएं पलाश के फूलों से होली के लिए प्राकृतिक हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। लगभग 12 महिलाओं के इस समूह ने अब तक 50 किलो के आस-पास गुलाल तैयार कर लिया है। जिन्हें ग्राम पंचायत के माध्यम से सीमार्ट तक पहुंचाया जा रहा है, जहां से आम नागरिक केमिकल फ्री हर्बल गुलाल खरीद सकेंगे।
इन रंगों को तैयार करने के लिए पलाश के फूलों को सुखाकर पाउडर बनाया गया, जिसके बाद इसमें मक्के का आटा मिलाकर चिकना किया गया। इन्हें रंगीन बनाने के लिए भी प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल किया गया है। जैसे लाल रंग के लिए लाल भाजी पीला रंग के लिए हल्दी और हरे रंग के लिए मेथी और हरे रंग की भाजियों का इस्तेमाल किया गया है। बिहान की इन महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे प्राकृतिक गुलाल पूरी तरह से केमिकल फ्री है। इसीलिए ये गुलाल बाजार में मिलने वाले रंगों की जगह अ‘छा विकल्प साबित होंगे।
समूह की सदस्य सावित्री मंडावी का कहना है कि उन्हें 01 क्विंटल गुलाल बनाने का ऑर्डर मिला था, जिसे उनके समूह की महिलाएं बड़ी मेहनत से तैयार कर रही हैं। सावित्री बताती हैं कि उनका यह गुलाल केमिकल फ्री होने की वजह से स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक नहीं है। इसे ब‘चे,बूढ़े सभी उपयोग कर सकते हैं।
MadhyaBharat
|
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |