Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
धर्मांतरण को लेकर विवाद,पूछताछ जारी
raipur,Controversy over conversion, inquiry continues

रायपुर। नवा रायपुर के सेक्टर-29 में शुक्रवार रात धर्मांतरण को लेकर जमकर विवाद हुआ है। धर्मांतरण की बात सामने आने पर कई हिंदू संगठन नवा रायपुर पहुंचे। जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर नवा रायपुर सीएसपी, टीआई सहित पुलिस बल ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

हालांकि उक्त मामले को लेकर पुलिस ने कोई अधिकृत बयान नहीं दिया है। नवा रायपुर के सेक्टर-29 के कुछ निवासियों ने बताया कि एक वर्ग विशेष का व्यक्ति गरीब तबके के लोगों को बहला फुसलाकर धर्मांतरण करने का काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-29 में शुक्रवार रात आठ बजे एक लड़की को कुछ लोग बाल खींचकर एक घर की तरफ ले जा रहे थे। लड़की के जोर-जोर से चिल्लानेपर पड़ोस में रहने वाली एक गर्भवती महिला घटना को देखकर बुरी तरह से डर गई। इतने में महिला का पति घर से बाहर निकला और लोगों को घटना की जानकारी दी।

लोगों का आरोप है कि लड़की को जबरदस्ती धर्मांतरण के लिए ले जाया जा रहा था। लोगों ने इसका विरोध किया। इसके कुछ देर बाद जिनके ऊपर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है, उसके समर्थक और धर्मांतरण का विरोध करने वाले लोग आपस में भिड़ गए। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर तत्काल पुलिस पहुँच गई। फ़िलहाल मामला शांत है।

MadhyaBharat 4 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.