Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
मेरे जन्मदिन पर एक पौधा लगा दें मेरे लिए यही शुभकामना: मुख्यमंत्री चौहान
bhopal,Plant a sapling , Chief Minister Chouhan

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 5 मार्च को वे अपना जन्म-दिवस पूरे दिन कार्य कर मनाएंगे। जन-प्रतिनिधि और नागरिकों आदि से पुष्प-गुच्छ और अन्य तरह का स्वागत स्वीकार न कर पौध-रोपण से ही दिन की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान शनिवार सुबह श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्होंने जन-प्रतिनिधि कार्यकर्ता और आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे मुझे स्नेह करते हैं, तो मेरी जन्म वर्षगाँठ पर एक पौधा अवश्य लगा दें। साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता का कार्य भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय बहुत महत्वपूर्ण है, बधाईयाँ प्राप्त करने में समय व्यतीत नहीं करेंगे। रविवार को भोपाल में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लांचिंग का महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी हो रहा है।

 

 

 

इन्दौर में पेड़ों की देखभाल के लिए शुरू की गई "ट्री- एम्बुलेंस" प्रशंसनीय पहल

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इन्दौर अद्भुत नगर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कहते हैं- "इन्दौर एक दौर है जो समय से आगे चलता है।" इन्दौर में ट्री-एम्बुलेंस प्रारंभ कर एक और नवाचार किया गया है। अभी तक मनुष्यों और मवेशियों के लिए एम्बुलेंस का संचालन किया जाता है। अब इन्दौर शहर में सड़कों के किनारे, डिवाइडर और शहरी उद्यान में लगे बीमार पौधों की देख-भाल का जिम्मा ट्री-एम्बुलेंस के पास रहेगा। यह एम्बुलेंस शहर में घूम कर पौधों के उपचार और कीटनाशक छिड़काव का कार्य कर रही है। कॉल आने पर एम्बुलेंस घरों में लगे पौधों का उपचार करने भी पहुँच जाती है। नगर निगम इन्दौर ने इसके लिए एक विशेष ग्रीन वाहन तैयार किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि पौधों की देख-रेख के लिए तैयार किए गए पंचवटी वाहन को ट्री-एम्बुलेंस में बदला गया है। कबाड़ से जुगाड़ के सिद्धांत पर कार्य कर उपकरण भी लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने इस पहल से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

 

 

सीहोर के प्रतिभाशाली वेट लिफ्टर ने जीता स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि न्यूजीलैंड में हुई वेट लिफ्टिंग की विश्व स्पर्धा में सीहोर जिले के बिलकिसगंज निवासी मोहन पाराशर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से श्री पाराशर को बधाई देते हुए कहा कि करीब 60 देशों के खिलाड़ी विश्व स्पर्धा में आए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री पाराशर की उम्र 61 वर्ष है लेकिन उनकी लगन और परिश्रम की सराहना करनी होगी। जज्बा हो तो उम्र भी बाधा नहीं बनती। मोहन पाराशर ने 60 से 64 वर्ष आयु वर्ग में 89 किलो ग्राम भार वर्ग में 140 किलोग्राम का वजन उठा कर कर स्पर्धा के पहले ही दिन स्वर्ण पदक हासिल करने का कार्य कर दिखाया। मध्यप्रदेश को उन पर गर्व है।

MadhyaBharat 4 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.