Since: 23-09-2009

  Latest News :
प्रधानमंत्री अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे बोले- घटना दिल दहला देने वाली.   एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग.   एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी.   संजय कपूर की मौत की असली वजह आई सामने.   भारत की ईरान-इजराइल से संयम बरतने की अपील.   देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7131.   भाजपा सांसद-विधायकाें के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे अमित शाह.   केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने किए भगवान महाकाल के दर्श.   बीडीए का बाबू दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार.   फ्रांस के साथ एमओयू से प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंचः मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंदौर की हरप्रीत कौर की माैत.   हम्माल की संदिग्ध हालत में मौत.   जांजगीर-चांपा से लापता मासूम का शव कोरबा में कार से बरामद.   पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का विमान दुर्घटना में निधन एक अपूरणीय क्षति : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकि‍ल को मारी टक्‍कर एक की मौत.   कोरबा जिला जेल के प्रवेश द्वार में बैठा था फन फैलाएं नाग.   दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े.   छत्तीसगढ़ में कोरोना के 42 सक्रिय मरीज.  
लापता दंपति और दो बच्चे की कार में जलकर नहीं हुई है मौत
kanker,Missing husband-wife ,burning car

कांकेर। जिले के चारामा-कोरर मार्ग पर हुए कार आगजनी में कार में आग लगने के बाद लापता समीरन सिकदार, उनकी पत्नी और दो बच्चे धमतरी के होटल आशियाना में 01 मार्च की रात रुके थे, 02 मार्च की सुबह 08 बजे होटल छोड़ा है, पुलिस चारों की तलाश में जुटी हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत मिले हैं कि कार जिस वक्त जल रही थी, उस वक्त पूरा परिवार धमतरी के एक लॉज में रुका हुआ था। जानकारी यह भी आयी है कि 01 मार्च को पति-पत्नी और दो बच्चे धमतरी के एक लॉज में पहुंचे थे। बच्चों और पत्नी को छोड़ने के बाद पति वापस कार को लेकर चला गया, कार में आग लगाने के बाद पति 02 मार्च की सुबह लौटा और फिर पत्नी और बच्चों को लेकर चला गया। हालांकि अभी परिवार कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जली हुई कार की फारेंसिक जांच में भी यही बात सामने आयी थी कि कार में किसी की भी मौत नहीं हुई है।

फारेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया, तो धमतरी से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी से यह बात साफ है कि परिवार जिंदा है। परिवार के लोगों ने खुद ही अपने मौत की साजिश फिल्म दृश्यम के तर्ज पर रची थी। फिलहाल पुलिस परिवार के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा है, पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। खबर यह है कि इस घटना में पूरा परिवार शामिल था। लेकिन जानबूझकर पूरी बातों को छुपाया गया।

 

उल्लेखनीय है कि बुधवार 01 मार्च की रात चारामा-कोरर मार्ग पर कार में आग लगने के बाद से रहस्मय ढंग से समीरन सिकदार, उनकी पत्नी और दो बच्चे लापता हो गए हैं। रहस्मय ढंग से लापता लोगों के खोजबीन के लिए कांकेर एसपी ने 05 सदस्यीय टीम गठित की है।

 

कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि दंपति के खोजबीन के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। परिवार 01 तारीख को धमतरी के एक लॉज में रात 8.30 बजे चेक इन किया था, फिर सुबह 8.46 लॉज से बाहर निकले और 9.30 को फिर वापस लाज पहुंचे। लॉज के एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि पत्नी और दो बच्चे को सुबह 10 बजे लॉज से बाहर जाते देखा गया था। पुलिस लापता चारों लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

MadhyaBharat 5 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.