Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
केजरीवाल धान का मूल्य पहले पंजाब व दिल्ली को दें: मंत्री कवासी
raipur, Kejriwal , Punjab and Delhi

रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के दौरे व आप की ओर से पार्टी की सरकार बनने पर समर्थन मूल्य से ज्यादा कीमत पर धान खरीदने के साथ किसानों से पूरा धान खरीदने के वादे पर तंज कसा है।

कवासी लखमा ने कहा कि यह वोट पाने के लिए कुछ भी बोलेंगे, अभी उनके मंत्री अंदर हैं। इन्होंने दिल्ली, पंजाब में धान के लिए कौन सा मूल्य दिया। दिल्ली और पंजाब में धान का मूल्य पहले दें। यहां झूठ नहीं चलेगा, यहां के लोग झूठे लोगों को पसंद नहीं करेंगे।

 

केजरीवाल के दौरे को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश ने कोरोना काल में दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई कर मदद की थी। केजरीवाल क्या देंगे? क्या झाड़ू देकर जाएंगे? झाड़ू लेकर अपमान करने वाली पार्टी की छत्तीसगढ़ में जगह नहीं है।

वहीं अजय चंद्राकर के बजट पर दिए गए बयान पर मंत्री लखमा ने कहा कि वे क्या बात करेंगे। वे विधानसभा में कल कागज पकड़ रहे थे, तो थरथरा रहे थे, उनका हाथ-पैर हील रहा था। जनता इन्हें गंभीरता से नहीं लेती है।

छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की सुनने वाला कोई है, तो वो भूपेश बघेल हैं। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता बजट की ओर देख रही है। बजट का पिटारा जनता के हित में होगा।

MadhyaBharat 5 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.