Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
भोपाल समेत इंदौर और नर्मदापुरम संभागों में हल्की बारिश की संभावना
bhopal,  light rain, Narmadapuram divisions

भोपाल। उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के मौसम में भी शनिवार से बदलाव आ गया है। इसके प्रभाव से शनिवार को राजधानी भोपाल समेत शाजापुर, धार, रायसेन एवं अन्य जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं, आगर मालवा में बारिश के दौरान ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

 

शनिवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं कई जगह बूंदाबांदी हुई। आगर मालवा जिले में तो ओले गिरे, जिससे गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। शाम को रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, भोपाल, शाजापुर, धार, रायसेन समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। धार में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। ग्वालियर में तेज आंधी चली। बारिश और आंधी की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आड़ी हो गई। वहीं, इंदौर में हवा के साथ हल्की बारिश हुई।

 

राजधानी भोपाल में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल में में 5, 6, 7 और 8 मार्च को बारिश के आसार है। खासकर आखिरी दो दिन गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों में भी हल्की बारिश होगी, जबकि सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर में सोमवार से बारिश की एक्टिविटी शुरू होगी।

 

मौसम वैज्ञानिक एसएच पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। साथ में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही हैं। इससे अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही हैं। मौसम बदलने से महाराष्ट्र थोड़ा गर्म है। वहां से गर्म और उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रवेश भी हो रहा है। दोनों के मिश्रण में सेंट्रल इंडिया में क्लाउड फार्मेशन हो रहा है, जिससे बारिश हो रही है।

MadhyaBharat 5 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.