Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
लाडली बहना योजना लॉन्च होते ही कमलनाथ ने किया बड़ा ऐलान
bhopal, Kamal Nath ,big announcement

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में राजनीतिक दल और नेता मतदाताओं को साधने के कोई मौके नहीं छाेड़ना चाहते है। सभी राजनीतिक पार्टियां वोट के समीकरण को साधने की कोशिश कर रही हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना लांच की है जिसके माध्यम से वो महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करने में जुटे है तो वहीं दूसरी ओर रविवार को कमलनाथ ने बड़ा दाव खेलते हुए राज्य में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर महिलाओं को 18 हजार रुपए की वार्षिक सहायता देने के लिए एक योजना शुरू करने का वादा किया है।

 

रविवार को लाडली बहना योजना लॉन्च होते ही मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा मैं मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहता हूं। कुछ महीने बाद आप सब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं।कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18000 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी। एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा यह घोषणा किसी घोषणा मशीन की घोषणा नहीं है, जो हर रोज अपनी बात से पलट जाते हैं। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे। जय मध्य प्रदेश। जय मध्य प्रदेश की नारी।

गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 2.60 करोड़ आधी आबादी यानी महिला वोटर्स है। 40 से ज्यादा जिलों में पुरुष वोटर्स से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या है। वर्ष 2018 के चुनाव में पुरुषों का वोट प्रतिशत 75.72 प्रतिशत और महिलाओं का 73.86 प्रतिशत था। इस वर्ष महिलाओं के वोट प्रतिशत में 3.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। यहीं कारण है कि राजनीतिक पार्टियों का पूरा फोकस महिला वोटरों को साधने पर है।

MadhyaBharat 5 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.