Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के विरोध में कांग्रेस करेगी हनुमान चालीसा का पाठ
bhopal, Congress, Hanuman Chalisa

भोपाल। मप्र के रतलाम में हुई महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के मामले में तूल पकड़ लिया है। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिला बॉडी बिल्डरों द्वारा टू-पीस में रैंप वॉक और डांस करने के विराेध में कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने हनुमान जी की प्रतिमा के सामने अश्लीलता प्रदर्शन करने का आरोप लगाया है और विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ करने जा ही है। इस पूरे मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी होलिका दहन पर्व पर प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बुराई का पुतला दहन करने का आव्हान किया है।

कांग्रेस नेता आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चालीसा पाठ करने जा रहे है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रतलाम में भगवान हनुमान की प्रतिमा के सामने महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के विरोध में चालीसा का पाठ कर सद्बुद्धी की कामना की जाएगी।वहीं कमलनाथ ने रतलाम मामले को लेकर सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधा है। रतलाम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में भगवान बजरंगबली का अपमान किया गया। हिंदू धर्म के इस अपमान से हृदय व्यथित है। मैं आग्रह करता हूं कि आज आप अपने शहर और गांव में बुराई के पुतले जलाएं और अच्छाई को जागृत करने के लिए सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कांग्रेस पार्टी के प्यारे साथियो, आज मंगलवार को होलिका दहन का पावन पर्व है। इस दिन सभी बुराइयों को जलाकर भस्म कर देने की सनातन धर्म की परंपरा है। हाल ही में हमने एक बहुत बड़ी बुराई देखी कि किस तरह रतलाम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में भगवान बजरंगबली का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के इस अपमान से हृदय व्यथित है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आज आप अपने शहर और गांव में बुराई के पुतले जलाएं और अच्छाई को जागृत करने के लिए सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें। रात्रि काल में परंपरा के अनुसार होलिका दहन में भाग लें। जय सियाराम

गौरतलब है कि रविवार को रतलाम में एक बॉडी बिल्डिंग प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में महिला पहलवानों से हनुमान जी की प्रतिमा के सामने टू पीस में रैंप वॉक करवाया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं ने इस घटनाक्रम पर अपना विरोध जताया।

MadhyaBharat 7 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.