Since: 23-09-2009

  Latest News :
गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   यूथ एंड धर्म-2026’ 30 नवंबर को, वंदे मातरम् और युवा विमर्श पर होगा मंथन.   फार्मेसी सेवा है, सिर्फ व्यापार नहीं, बिना पर्चे एंटीबायोटिक न दें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   उज्जैन में बनेगा डीप टेक पार्क, भोपाल में शुरू हुई 10 लाख साल पुरानी धरोहरों की जांच वाली लैब.   कैबिनेट के बड़े फैसले, विकास और जनकल्याण पर 7 हजार करोड़ से ज्यादा की मुहर.   ललितपुर में दिग्विजय की यात्रा को मिला सपा का साथ, चंद्रपाल यादव चले साथ-साथ.   पंचायतों में खरीदी घोटाले की जांच कराओ, जीतू पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.  
हिन्दू महासभा के जिला महामंत्री भाई समेत नहर में बहे
gwalior, District General Secretary ,Hindu Mahasabha

ग्वालियर। ग्वालियर हिन्दू महासभा के जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले बुधवार शाम मुरैना जौरा के उत्तमपुरा के पास तेज बहाव नहर में अपने छोटे भाई के साथ बह गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाई एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर से मुरैना के लिए निकले थे, उसी समय बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। गुरुवार सुबह तक उनका नहर में कोई पता नहीं चल सका है। दोनों का रेस्क्यू जारी है।

 

जानकारी अनुसार घटना देवगढ़ थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी स्वयं हिंदू महासभा ने दी है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने बताया कि संगठन के जिला महामंत्री बुधवार दोपहर अपने छोटे भाई और भांजे के साथ ग्वालियर से मुरैना के लिए निकले थे। उन्हें सबलगढ़ पहुंचकर रात में एक शादी समारोह में शामिल होना था। जब वह जौरा पहुंचे और उत्तमपुरा के पास नहर के किनारे जा रहे थे, इस समय नहर में तेज बहाव के साथ पानी चल रहा था। इन दिनों बेमौसम हो रही तेज बारिश के कारण नहर में अतिरिक्त पानी आ रहा था और नहर के बगल की पगडंडी कीचड़ होने के कारण फिसलन भरी हो गई थी। इसी से उनका दो पहिया वाहन फिसल कर नहर में गिर गया होगा और तीनों लोग नहर में जा गिरे।

 

इस दौरान नहर किनारे खेत पर काम कर रहे एक किसान की नजर, नहर में गिरे बाइक सवारों पर पड़ी। उक्त किसान ने नहर में कूदकर पंचम सिंह को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन हिंदू महासभा के जिला महामंत्री मोहन सिंह बघेले (60 वर्ष) अपने छोटे भाई बाबू सिंह बघेल (उम्र 55 साल) के साथ बह गए। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। देवगढ़ थाना पुलिस, गोताखोर व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नहर में बहे मोहन सिंह व बाबू सिंह की तलाश शुरू की गई। देर शाम तक सर्चिंग अभियान चला, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा।रात में ही नहर का पानी बंद करवाकर दूसरी शाखाओं में डायवर्ट करवा दिया, जिससे नहर का जलस्तर व बहाव कम हो गया।

 

गुरुवार की सुबह 25 से ज्यादा ग्रामीणाें ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर चेन बनाई। दो टुकड़ियाें बंटी इस मानव श्रंखला ने नहर के पानी में पैदल चलकर दोनों बुजुर्गाें को तलाशना शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम नहर में मोटर वोट डालकर मोहन सिंह व बाबू सिंह की तलाश में जुटी हुई है। अब तक दोनों का कोई पता नहीं चला है। स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएम की टीम लगातार नहर में सर्चिंग कर रही है।

MadhyaBharat 9 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.