Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
कमलनाथ फिर से वचन पत्र के रूप में नया झूठ पत्र बना रहे हैं: मुख्यमंत्री
bhopal, Kamal Nath ,Chief Minister

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजाना कांग्रेस को पिछले चुनाव के वचन पत्र को लेकर घेर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर कमलनाथ को पिछला वादा याद दिलाते हुए उसे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है और कहा है कि वे फिर से वचन पत्र के रूप में नया झूठ पत्र बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहन ने गुरुवार को पौधरोपण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि झूठ के सहारे, कमलनाथ बेचारे। पिछले चुनाव में भी वो झूठ के सहारे थे और कोई वादा पूरा नहीं किया। अब फिर वचन पत्र के रूप में नया झूठ पत्र बना रहे हैं। कमलनाथ जी आपने वादा किया था कि बजट में महिलाओं के लिए 40 फीसदी ओवरऑल बजट का प्रावधान करेंगे। आपका तो यह वादा भी झूठा निकला।

वहीं कांग्रेस के राजभवन पर जंगी प्रदर्शन पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में सिर्फ उटपटांग बातें करतेी है। अब राजभवन का घेराव करने जा रहे हैं। कांग्रेस अपनी समझ को पूरी तरह से खो चुकी है। कांग्रेस अपना असर और प्रभाव भी खो चुकी है। वहीं विदेशी धरती पर राहुल गांधी द्वारा भारत को लेकर दिये जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे कांग्रेस और राहुल गांधी जी पर तरस आता है, उनको देश में कोई सुनता नहीं है, तो वो विदेश में जाकर रोना रो रहे हैं। आप अपनी बात देश की जनता के बीच में कहिये। कांग्रेस अपने प्रभाव के साथ-साथ समझ को भी पूरी तरह से खो चुकी है।

 

कमलनाथ ने किया पलटवार

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज के सवाल पर पलटवार करते हुए कमलनाथ ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिवराज जी कम से कम आप महिला हित के सवाल ना पूछें तो ही अच्छा है। अपने 18 साल के शासन में मध्यप्रदेश को महिला अत्याचार में पूरे देश में नंबर वन बनाने के बाद आप किस मुंह से यह सवाल पूछ रहे हैं। आपने अब तक जितने घोषणापत्र तैयार किए, उनमें महिलाओं से किया कोई वादा नहीं निभाया है। रही बात कांग्रेस के राज भवन पर प्रदर्शन पर आपके सवाल की। तो पहली बात तो यह समझ लीजिए की विधानसभा में चर्चा से ना सिर्फ आपकी सरकार भागती है बल्कि किसानों का मुद्दा उठाने पर आपने कांग्रेस के विधायक श्री जीतू पटवारी को असंवैधानिक तरीके से निलंबित कराया।

सौदेबाजी की सरकार विधानसभा में मनमानी कर सकती है, लेकिन प्रदेश की जनता का मुंह बंद नहीं कर सकती। आपकी सरकार की इन्हीं असंवैधानिक हरकतों और जनविरोधी सोच का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन करेगी, आपको जो हथकंडे अपनाने हैं अपना लीजिए।

MadhyaBharat 9 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.