Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल गांधी वंशवाद और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देते हैं: नड्डा.   बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा.   वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख.   प्रधानमंत्री मोदी ने अमरोहा की जनसभा में कहा-इंडी गठबंधन राम और कृष्ण विरोधी.   विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु का दृष्टिकोण भाजपा का संकल्पः मोदी.   इस साल भारत में \'सामान्य से अधिक\' मानसून रहने की संभावना.   मप्र में छह संसदीय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान.   रायसेन मेरा बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है : शिवराज.   मप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान.   छिंदवाड़ा में कमलनाथ और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने किया मतदान.   मैडम सोनिया- राहुल गांधी ने मैदान छोड़ दिया : शिवराज.   खजुराहो में इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को दिया समर्थन.   बारात निकलने से पहले दुल्हा ने किया मतदान .   जिले में तरबूज की खपत बढ़ी गर्मी का असर.   कवासी लखमा महेश कश्यप मंत्री केदार और भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने किया मतदान.   उरला में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग.   बस्तर लोकसभा चुनाव: ग्रेनेड ब्लास्ट होने से एक जवान के घायल.   राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करने वाले दो कर्मचारी निलंबित.  
विश्व वानिकी दिवस पर करेंगे ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का शुभारंभ
raipur,

रायपुर।मुख्यमंत्री 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेशभर के हर जिले में एक-एक स्थान पर समारोह के रूप में शुभारंभ के कार्यक्रम का आयोजन होगा।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ लागू किए जाने की घोषणा उपरांत इसके क्रियान्वयन की तैयारियां जोरो पर है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस तारतम्य में प्रदेश के समस्त कलेक्टर तथा वनमंडलाधिकारियों को पत्र भेजकर जिले में ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

 

 

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमिस्वामी, शासकीय अर्द्ध शासकीय एवं शासन की स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें तथा भूमि अनुबंध धारक इस योजना का लाभ जे सकते है। इस योजना के अंतर्गत हितग्राही की निजी भूमि में 5 एकड़ तक रोपण हेतु 100 प्रतिशत तथा 05 एकड़ से अधिक क्षेत्र में रोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान शासन द्वारा हितग्राहियों को प्रदाय किया जाएगा।

 

राज्य में इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष 36 हजार एकड़ के मान से कुल 5 वर्षों में एक लाख 80 हजार एकड़ में 15 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। शासन द्वारा चयनित वृक्ष प्रजातियों की खरीदी के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम क्रय मूल्य निर्धारित किया जाएगा। जिससे कृषकों को निश्चित आय प्राप्त हो सकें। वनक्षेत्र से बाहर लकड़ी के उत्पादन बढ़ने से काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही कार्बन क्रेडिट के माध्यम से भी कृषकों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

MadhyaBharat 11 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.