Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
भाजपा के बचे 14 विधायकों का भी टिकट पक्का नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश
raipur,  BJP MLA,Chief Minister Bhupesh

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश ने शनिवार को भाजपा के चुनावी सर्वे पर तंज कसते हुए कहा कि यह जो 14 बचे हैं, उनका भी टिकट पक्का नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैने अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल से कहा था कि वह जबरदस्ती नंबर बढ़ाने के लिए अपना गला खराब करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। टिकट मिलेगा या नहीं इसकी भी कोई गारंटी नहीं है।

मुख्यमंत्री भूपेश शनिवार को मनेंद्रगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले हवाईअड्डे पर मीडिया से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि भाजपा के जो 14 विधायक बचे हैं, उनको भी अगले चुनाव में टिकट मिले ये पक्का नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी सर्वे शुरू कर दिया है। हारने और जीतने वाले उम्मीदवारों का अंदाजा अलग-अलग क्षेत्रों में लगाया जा रहा है।

 

भाजपा के पदाधिकारियों की माने तो इसके लिए बकायदा दिल्ली से विशेष टीम भी पहुंची है, जो मौजूदा स्थिति और जीतने वाले उम्मीदवारों को लेकर जमीनी स्तर पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत बनाने की कोशिश में लगी है।

MadhyaBharat 11 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.