Since: 23-09-2009

  Latest News :
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश करना राजद्रोह.   अमीर को गरीब नहीं बल्कि गरीब को अमीर बनाना जरूरी है : सुप्रिया श्रीनेत.   कभी नहीं कहा संपत्ति बांटेंगे हम देश में जातीय जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी.   शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची.   तृणमूल का कट मनी कल्चर हम खत्म करेंगे- अमित शाह.   भाजपा ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से ताशी ग्यालसन को बनाया उम्मीदवार.   मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   महू से रेस्क्यू कर लाए जा रहे घायल तेंदुए ने रास्ते में तोड़ा दम.   कांग्रेस ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन: मोदी.   भोपाल में मोदी के रोड शो के चलते बंद रहेंगे राजधानी के कई रास्ते.   उमंग सिंघार का बयान भी विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रमाण: महापौर पुष्यमित्र भार्गव.   ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती.   जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त.   मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय.   भैरमगढ़ व मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय 18 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   फंदे से झूलती मिली युवक की लाश.   भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी.   कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित.  
कांग्रेस के राजभवन घेराव पर मुख्यमंत्री और गृृहमंत्री ने साधा
bhopal, Chief Minister , Home Minister

भोपाल। कांग्रेस सोमवार, 13 मार्च को राजभवन का घेराव करने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में होने जा रहे इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस बढ़ती महंगाई और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। हालांकि कांग्रेस के इस आंदोलन के पहले भाजपा ने इस मुद्दे पर कमलनाथ को घेरना शुरु कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राजभवन घेराव के कार्यक्रम को लेकर कमलनाथ पर तंज कसा है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ जी देश के बाहर हों या प्रदेश के बाहर हों, लेकिन उनके ट्विटर की चिड़िया सदैव उड़ती रहती है। अब कांग्रेस ये विश्लेषण करे कि उनके राष्ट्रीय नेता देश के बाहर जाकर ज्यादा बात करते हैं और जो प्रदेश के नेता हैं मुझे पता नहीं कि वो देश के बाहर हैं। लेकिन कौन कहां हैं और क्या कर रहा है ये कांग्रेस खुद सोचे।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ को पिछला वादा याद दिलाते हुए सवाल पूछा और कहा कि कमलनाथ जी आपने वचन पत्र में वादा किया था कि गंभीर रूप से बीमार बहनें, जो काम करने की क्षमता खो चुकी हैं, उनके जीवनभर के भरण पोषण के लिए योजना बनायेंगे। आपने वादा करके वोट भी ले लिया, लेकिन वादा पूरा क्यों नहीं किया?

 

 

गृहमंत्री ने प्रदर्शन पर तंज

वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भी तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने भी सुना है कि कांग्रेस कोई प्रदर्शन/घेराव करने जा रही है। ट्वीटर, फेसबुक, वाट्सएप पर ऐलान चल रहा है। कांग्रेस आंदोलन को लेकर कितनी गंभीर है इसका अंदाजा इस बात से लगता है उनके प्रदेशाध्यक्ष चार दिन से दुबई में बैठकर आंदोलन की तैयारी कर रहे है। कांग्रेस के सभी आंदोलनों का जो हश्र हुआ है इसका भी वही हाल होगा।

MadhyaBharat 12 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.